Sunday , 26 July 2026

Big Breaking: पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया इस्तीफा

पंजाब डेस्क: पंजाब कांग्रेस में सियासी खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच लंबे वक्त से विवाद चल रहा है और कैप्टन ने खुलेआम सिद्धू के खिलाफ बयान दिए थे कि उन्हें किसी भी कीमत पर पंजाब का मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिद्धू का इस्तीफा ऐसे वक्त में हुआ है जब कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली कूच कर रहे हैं और ऐसा माना जा रहा है कि यहां अमित शाह के साथ उनकी मुलाकात हो सकती है। सिद्धू और कैप्टन के विवाद के बाद ही अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद छोड़ा था जिसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब की कमान सौंपी गई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *