नेश्नल\मौसम:- मई का महीना शुरू हो चुका है और भीषण गर्मी का सितम लगातार जारी है। सुबह 10 बजे के बाद ही चिलचिलाती धूप शरीर को जलाने लगती है। तो वहीं ऐसे में मौसम विभाग ने राहत की बड़ी खबर दी है। उनकी माने तो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश की बूंदे बरस सकती हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ इन दिनों काफी सक्रिय है। जिससे कि अगले 6 से 7 दिनों तक दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी भारत के तापमान में वृद्धि की संभावना नहीं है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा 3 मई यानी मंगलवार को दिल्ली व आसपास के इलाकों में बारिश भी हो सकती है।
अगले 24 घंटे में हवा में होगा बदलाव
मौसम विभाग की अगर माने तो अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस वजह से अधिकतम तापमान में कमी आएगी।

- Read More Stories:- http://धमेंद्र के बाद अब मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में हुए भर्ती! हालत को देख कर फैंस हुए परेशान!
विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में दिल्ली, पश्चिमी यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत संपूर्ण उत्तर-पश्चिम भारत में गरज के साथ बारिश व अंधड़ की चेतावनी जारी की है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 5 मई तक इन इलाकों में बादल छाए रहेंगे या फिर धूल भरी हवाएं चलेंगी। हालांकि 7 मई के बाद फिर से प्रचंड गर्मी पड़ सकती है। बात अगर राजधानी दिल्ली के मौसम की करें तो बीते रविवार की सुबह बादल छाए रहे थे जिससे कि ठंडी हवाएं चलीं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
