नारायण साईं की पत्नी आसाराम और नारायण साईं पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं उन्होंने आसाराम पर रेप के आरोप भी लगाए हैं
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
चंडीगढ़ 1 मई 2019 : आसाराम के बेटे नारायण साईं को गुजरात के सूरत स्थित आश्रम में दो बहनों से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाए जाने की बाद उसकी पत्नी का बयान सामने आया है। उनका कहना है, ‘न्यायालय के इस फैसले से उन सभी को इंसाफ मिला है जो किसी न किसी रूप में नारायण साईं और इनके पिता के द्वारा प्रताड़ित किए गए हैं। इन्होंने हमेशा धर्म के नाम पर अपनी गलत इच्छाओं की पूर्ति की है। ‘
आपको बता दें कि नारायण साईं की पत्नी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘इन्होंने धर्म की आड़ में अपने कुकृत्यों को छुपाया है, जो महिलाएं इन्हें अपने गुरु और पिता के समान मानती थीं, उनके साथ इन्होंने विश्वासघात किया है। उनके साथ गलत काम किया है। महिलाओं की अस्मिता का अपमान किया है, जो कि एक बहुत बड़ा पाप है। ‘उन्होंने आगे कहा कि कोर्ट के इस फैसले से उनको एक बड़ी सीख मिलेगी, जो धर्म के नाम पर महिलाओं के साथ कुकृत्य करते हैं उन्हें याद रखना चाहिए, चाहे जितने रसूखदार हों, प्रभावशाली हों, किंतु अपने कर्म की सजा तो सबको भुगतनी पड़ती है। मुझे न्यायपालिका पर पूरा विश्वास था। आज इस फैसले से न्याय की, धर्म की, सत्य की जीत हुई है। मैंने भी न्यायालय में अपना पक्ष रखा है, मुझे उम्मीद है कि मेरे साथ भी न्याय होगा।
बता दें कि नारायण साईं की पत्नी आसाराम और नारायण साईं पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने आसाराम पर रेप के आरोप भी लगाए हैं। नारायण साईं की पत्नी पहले इंदौर में रहती थी। इंदौर स्थित आश्रम में छापा पड़ने के बाद अब वे पुणे में रह रही हैं। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
