Saturday , 25 July 2026

नाना के दोस्त ने कर डाली युवती की हत्या,आगरा नहर से बरामद हुआ शव

नेशनल डेस्क- दिल्ली के फरीदाबाद से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर 21 साल की बीए फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट का मर्डर कर दिया गया। मर्डर करने के बाद आगरा कैनाल की झाड़ियों में शव फेंकने वाले हत्यारे ने ही युवती के परिजनों को फोन कर इन्फॉर्म किया। युवती की मौसी ने बताया कि, 31 दिसंबर को उसकी भतीजी अपनी नानी के घर के लिए निकली थी, लेकिन वापस नही पहुंची । बाद में ये सूचना मिली। हालांकि, पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं, बच्ची की नानी के पास एक फोन आया। आरोपी ने कहा कि, युवती के साथ गलत काम कर उसकी हत्या कर दी है। मृतका की मौसी ने बताया कि, जब युवती बहुत देर तक घर नहीं पहुंची तो नानी ने मौसी को फोन पर इसकी जानकारी दी। साथ ही आसपास पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। तभी मौसी के पास एक फोन आया जो युवती के नाना के दोस्त सिंहराज का था।

Read More Stories:

आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा
उसने फोन पर नानी को बताया कि, उसने युवती के साथ गलत कर उसकी हत्या कर दी है। फिर उसने अपना स्विच ऑफ कर लिया। पुलिस ने युवती का शव क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद कर लिया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस ने कहा कि, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को कुछ सुराग मिले है जिसके चलते आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *