Thursday , 10 September 2026

आपसी झगड़े को लेकर की हत्या 

 21 अक्टूबर (कैथल) खबर कैथल से जहाँ मेले में बीच सड़क पर लाठी, डंडो व चाकुओं से हमला कर मनदीप नामक एक युवक की कुछ लोगों ने हत्या कर दी।परिजनों के अनुसार कुछ दिन पहले मनदीप व सागर की आपस मे कहासुनी हुई थी जिसमें पारिवारिक समझौता भी हो गया था लेकिन जब मनदीप बाबा राजपुरी के मेले में गया हुआ था तो सागर समेत 5-6लोगों ने उसपर हमला कर दिया। पहले लाठी,डंडो से पीटा उसके बाद चाकू मारकर हत्या कर दी। मनदीप को अस्पताल लाया गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
वहीं थाना प्रभारी रोहताश ने बताया कि कुछ लोगों ने मनदीप नामक युवक की हत्या कर दी है जिनका पहले से झगड़ा था। उन्होंने कहा की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *