Sunday , 1 November 2026

मां ने बच्चे के साथ की ऐसी खौफनाक हरकत, खाना मांगने पर मुंह में भरी मिर्च और प्रेस से जला दी पीठ

उत्तर प्रदेश – उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से दिल को झकझोर कर रख देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक मां के कारनामों को सुन आपका भी दिल दहल उठेगा बता दें, यहां एक सौतेली मां ने ममता के रिश्ते को तार-तार कर रख दिया। अत्याचार की सारी हदें पार करते हुए सात साल के बच्चे के मुंह में कपड़ा ठूंसकर पिटाई की। गर्म प्रेस से गाल व पीठ जला दी। गर्म पानी में हाथ भी डुबो दिए। बच्चे ने मंगलवार को क्वार्सी थाने में थानेदार के सामने अपना दर्द बयां किया तो उनकी भी रुह कांप गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सौतेली मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पिता की शिकायत पर पुलिस ने सौतेली मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित महिला फरार है। बच्चे को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बुलंदशहर के कस्बा छतारी निवासी मोहम्मद जाहिद परिवार के साथ कई महीनों से रजा नगर में रहते हैं। वे मजदूरी करते हैं। इसकी पहली पत्नी तरन्नुम की वर्ष 2019 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उससे दो बच्चे अरीब व हिजा करीब दो साल पहले जाहिद ने गाजियाबाद के विजय नगर निवासी तबस्सुम से दूसरी शादी कर ली। इससे एक बेटी है। आरोप है कि महिला पहली पत्नी के दोनों बच्चों के साथ मारपीट करती है।

Read More Stories:

पापा को कुछ न बताने की धमकी
जब जाहिद रोज की तरह मजदूरी करने गए थे। दोपहर को तबस्सुम ने प्रेस से अरीब के गाल व पीठ जला दी। इसकी जानकारी एक पड़ोसी से फोन पर मिलने पर वह घर गए। वहां तबस्सुम नहीं मिली। तब जाहिद बच्चे के साथ क्वार्सी थाने पहुंचे। थाने में अरीब ने बताया कि सौतेली मां ने बाल पकड़कर प्रेस लगा दी। मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया था। गर्म पानी में हाथ डुबो दिए। धमकाते हुए यह भी कहा कि पापा को कुछ न बताना। मां द्वारा प्रेस से जलाने की जानकारी मिली थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *