इंटरनेशनल डेस्क- यूक्रेन व रुस में हो रहे युद्ध के बीच पहले ही लड़ाई चल रही है और अब उत्तर कोरिया के तानाशाह ने पिछले एक हफ्ते में दूसरी बार विनाशक मिसाइल का परीक्षण किया है, जिसका निशाना जापान की तरफ था। उत्तर कोरिया ने कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्व में समुद्र की तरफ एक अज्ञात मिसाइल का परीक्षण किया है और दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने शनिवार को उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण की पुष्टि करते हुए कहा कि, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुनाव से कुछ दिन पहले एक स्पष्ट मिसाइल परीक्षण किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उत्तर कोरिया कर रहा अपनी हथियार टेक्नोलॉजी को पूरा करने की कोशिश
उत्तर कोरिया का ये मिसाइल परीक्षण जापानी सागर में किया गया है और इस मिसाइल परीक्षण को मिलाकर पिछले दो महीने में उत्तर कोरिया 9वीं बार मिसाइल परीक्षण कर चुका है। कुछ विशेषज्ञों ने कहा है कि, उत्तर कोरिया अपनी हथियार टेक्नोलॉजी को पूरा करने की कोशिश कर रहा है और उत्तर कोरिया अब इस प्लान में लगा हुआ है कि, वो संयुक्त राज्य अमेरिका पर अपने खिलाफ लगे प्रतिबंधों को हटाने के लिए दबाव बनाए।
Read More Stories:
उत्तर कोरिया ने किया यूक्रेन युद्ध पर रूस का समर्थन
उत्तर कोरिया ने यूक्रेन युद्ध पर रूस का समर्थन करते हुए अमेरिका की जमकर आलोचना की थी और उसके ठीक एक दिन के बाद बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण भी कर दिया था। उत्तर कोरिया ने रूस को समर्थन देते हुए कहा था कि, “यूक्रेन की घटना का मूल कारण संयुक्त राज्य अमेरिका की मनमानी है, जिसने सुरक्षा गारंटी के लिए रूस की वैध चिंताओं को नजरअंदाज कर दिया है और केवल अपने प्रतिबंध अभियानों से चिपके रहते हुए वैश्विक आधिपत्य और सैन्य प्रभुत्व को बढ़ावा दिया है”।
जापानी रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने कहा था कि, ”जिस वक्त पूरी दुनिया यूक्रेन संकट में फंसी हुई है, उस वक्त उत्तर कोरिया ने जानबूझकर मिसाइल प्रक्षेपण किया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय यूक्रेन पर रूसी आक्रमण से विचलित है, ऐसे में उत्तर कोरिया का ये कृत्य बिल्कुल अक्षम्य है।” उन्होंने उत्तर की राजधानी क्षेत्र से प्रक्षेपण का भी पता लगाया और इस पर “गहरी चिंता और गंभीर खेद” व्यक्त किया था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
