नेशनल डेस्क: नवी मुंबई में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर किसी की रूह कांप उठेगी। यहां मां ने बेटी को पढ़ने के लिए कहा तो बेटी ने मां को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, मां और बेटी में पढ़ाई को लेकर घर में बहस हुई। मां ने अच्छी तरह से पढ़ने और मेडिकल कोर्स की तैयारी करने को कहा, लेकिन लड़की ने गुस्से में आकर मां की हत्या कर दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लड़की ने एसएससी की परीक्षा पास की थी
घटना नवी मुंबई के राबले की है जहां एक 15 वर्षीय लड़की, जिसने पिछले सप्ताह एसएससी की परीक्षा पास की थी, पढ़ाई को लेकर हुए एक विवाद के बाद कराटे बेल्ट से मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। रबाले पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

घटना 30 जुलाई को हुई थी। लड़की इसे आत्महत्या बता रही थी। पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस की जांच में लड़की के कारनामे का खुलासा हो गया।फिलहाल रबाले पुलिस ने नाबालिग बेटी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
