बहादुरगढ़ में दिल्ली रोहतक रोड पर पारले बिस्कुट कंपनी के निकट गाड़ी लूटने का विरोध करने पर एक युवक को गोलियां मार दी गई। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार देर रात 11 बजे हुई। इस दौरान एक हमलावर को पकड़ लिया गया। दूसरा भागने में कामयाब हो गया। घायल की पहचान महेश निवासी जौंती, दिल्ली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महेश वीरवार को पटेल नगर निवासी अपने दोस्त अमित के साथ बहादुरगढ़ में था। देर रात करीब 11 बजे दोनों पारले बिस्कुट कंपनी के पास खड़े थे। इसी दौरान दो व्यक्ति उनके पास आए और पिस्तौल दिखाकर गाड़ी छीनने लगे। इसी बात पर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। बदमाशों ने महेश पर गोलियां चला दी। महेश को दो गोलियां लगी है। लोगों ने घायल महेश को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके हाथ और पांव में गोली लगी है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके से पकड़े गए युवक की पहचान काला के रूप में हुई है। वह दिल्ली के नागल ठाकरान का रहने वाला है। वहीं गोली मारकर भागने वाला आरोपी बख्तावपुर, दिल्ली का लड्डू बताया जा रहा है। देर रात तक पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गोली लूटपाट के मकसद से मारी गई या कोई और वजह रही, ये अभी जांच का विषय है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
