- हरियाणा में 3 जुलाई तक मानसून देगा दस्तक
- किसानों को होगा फायदा
- लोगों को गर्मी से मिलेगी काफी राहत
हरियाणा डेस्क: हरियाणा में मौसम के करवट लेने में अभी थोड़ा समय लगने वाला है। प्रदेश में इन मौसम खुश्क बना हुआ है, जिस कारण से दिन के समय गर्मी काफी बढ़ गई है।तो वहीं आने वाले दिनों में भी यही स्थिति रहने वाली है। दरअसल, तीन जुलाई के बाद हरियाणा में मानसून के अनुकूल परिस्थितियां बनती दिखाई दे रही हैं। लोगों को अभी कुछ और दिन बारिश का इंतजार करना होगा। मानसून अभी पछुआ हवाओं के कारण हरियाणा की तरफ बढ़ नहीं पा रहा है।
हरियाणा की तरफ आने में अभी समय लेगा मानसून
आगामी दिनों में होने वाली बारिश ही किसानों को कुछ राहत दे सकती है। लोगों को भी गर्मी से राहत दिलाएगी। लेकिन कम से कम तीन जुलाई तक ऐसे हालात बनते नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में मानसून को लेकर अभी स्थितियां बन नहीं रही हैं। उत्तर प्रदेश की तरफ मानसून है और हरियाणा की तरफ आने में अभी समय लगेगा।
Read more stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
