मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन को राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट नेअंतरिम ने जमानत की अवधि सोमवार को पांच सप्ताह के लिए बढ़ा दी है। जैन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कोर्ट को बताया कि 21 जुलाई को उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई थी, इसलिए उन्हें ठीक होने के लिए समय चाहिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है. न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ को जैन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने सूचित किया कि 21 जुलाई को उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई थी और उन्हें ठीक होने के लिए समय चाहिए।
शीर्ष अदालत ने 10 जुलाई को चिकित्सा आधार पर जैन को दी गई अंतरिम जमानत 24 जुलाई तक बढ़ा दी थी। शीर्ष अदालत ने 26 मई को जैन को चिकित्सा आधार पर छह सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत देते हुए कहा था कि एक नागरिक को अपने खर्च पर निजी अस्पताल में अपनी पसंद का इलाज कराने का अधिकार है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
