Saturday , 25 July 2026

साढ़े तीन साल की मासूम के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म, इस तरह दिया वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश डेस्क- हाथरस जिले के सादाबाद के गांव से अक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है जहां पर शनिवार की शाम को 17 साल के एक नाबालिक लड़के ने साढ़े तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। सादाबाद क्षेत्र के एक गांव की साढ़े तीन वर्षीय बच्ची जब अपनी चचेरी बहन, जोकि उससे छह माह बड़ी है, के साथ घर पर टीवी देख रही थी, तो एक 17 वर्षीय एक किशोर दोनों बच्चियों को बहलाकर खेत पर ले गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहां उसने साढ़े तीन वर्षीय एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसकी बड़ी बहन वहां से भाग आई और उसने अपने घर पर इस बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची का जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। बच्ची के पिता का कहना है कि आरोपी के परिजन उन्हें गांव से आने नहीं दे रहे थे और इन लोगों ने उनके साथ मारपीट भी की।

Read More Stories:

इस सिलसिले में कोतवाली निरीक्षक सादाबाद डीके सिसौदिया का कहना है कि बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *