भोपाल डेस्क- भोपाल के गांधीनगर में एक 16 वर्षीय किशोरी को सात दिन तक बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म करने का शर्मनाक समामला सामने आया है। पुलिस आरोपित युवक की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।गांधी नगर थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली किशोरी के परिवार के लोग मजदूरी करते हैं। उसके पड़ोस में आकाश अहीरे नाम का युवक रहता है। पड़ोस में रहने के कारण किशोरी की आकाश से बातचीत होने लगी थी। धीरे-धीरे उनके बीच प्रेम प्रसंग भी शुरू हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
किशोरी को अपने कमरे पर मिलने बुलाया
पिछले दिनों किशोरी का परिवार मजदूरी के सिलसिले में शहर से बाहर चला गया था। इस बात का पता चलने पर आकाश ने किशोरी को अपने कमरे पर मिलने के बहाने से बुलाया था। किशोरी वहां पहुंची तो आकाश ने कमरा बंद करते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद आकाश सात दिन तक किशोरी को बंधक बनाए रखा। वह उसके साथ रोज डरा- धमकाकर दुष्कर्म करता रहा।
Read More Stories:
परिजनों के घर लौटने का पता चलते ही युवती को छोड़ा
किशोरी के परिवार के लोगों के घर लौटने का पता चलते ही आकाश ने किशोरी को छोड़ दिया और फरार हो गया। किशोरी ने घटना के बारे में अपने परिवार के लोगों को बताया। शनिवार को वे लोग किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। किशोरी के बयान दर्ज करने के बाद आरोपित आकाश अहीरे (18) के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया। गांधी नगर थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि फरार आरोपित के खिलाफ सुराग मिल गया है। उसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
