पश्चिम बंगाल डेस्क- पश्चिम बंगाल के कोलकाता से हैरान कर देने वाला मामला सामने या है जहां पर, एक नाबालिग की सामूहिक दुष्कर्म के पश्चात् मौत हो गई। लड़की के घरवालों का आरोप है कि, TMC नेता के बेटे ने बर्थडे पार्टी में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तत्पश्चात, उसकी मौत हो गई। नाबालिग के घरवालों ने घटना के 4 दिन पश्चात् शनिवार को हांसखाली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, नाबालिग सोमवार को अपराधी के बर्थडे में सम्मिलित होने गई थी। मगर जब वह घर लौटी तो उसकी हालत ठीक नहीं थी तथा थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हॉस्पिटल ले जाने से पहले नाबालिग की मौत
घरवालों ने बताया कि, TMC नेता के बेटे के घर पर पार्टी से वापस आने के पश्चात् उनकी बेटी का बहुत खून बह रहा था तथा इससे पहले कि हम उसे हॉस्पिटल ले जाते, उसकी मौत हो गई। नाबालिग की मां ने कहा कि, पार्टी में उपस्थित व्यक्तियों से बात करने के बाद हमें ये भरोसा हो गया कि, अपराधी तथा उसके दोस्तों ने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वही इतना ही नहीं लड़की के घरवालों ने आरोप लगाया कि, पुलिसकर्मी सियासी दबाव में लड़की के शव को जबरन ले गए तथा पोस्टमार्टम न करके उसकी अंत्येष्टि करा दी गई।
Read More Stories:
अपराधी सोहैल गायली घटना के बाद से फरार है। सोहैल के पिता समरेंद्र गायली क्षेत्र में TMC पंचायत सदस्य हैं। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि, TMC के दबाव में पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ने कल 12 घंटे के बंद की घोषणा की है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
