Sunday , 26 July 2026

दुष्कर्म के बाद गर्भवती चलने के बाद नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम, जहर खाकर की खुदखुशी

तमिलनाडु डेस्क- तमिलनाडु से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर 16 साल की मासूम आदिवासी रेप पीड़िता ने रेप के बाद प्रग्नेंट होने का पता चलने पर जहर खाकर खुदखुशी कर ली है। तिरुवन्नामलाई के सरकारी अस्पताल में 12 दिनों से उसका इलाज चल रहा था जहां उसकी मौत हो गई। हालांकि आरोपी को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने कहा कि, लड़की ने दावा किया कि, पिछले साल उसके पड़ोसी द्वारा उसके साथ बार-बार बलात्कार किया गया था, जब वह कोविड प्रतिबंधों के कारण घर पर थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्कूल में बेहोश हो गई थी पीड़िता
आरोपी की पहचान 27 साल के हरिप्रसाद के रूप में हुई, वह किराए पर एक मकान में रह रहा था। पीड़िता 22 दिसंबर, 2021 को स्कूल में बेहोश हो गई थी। उसे हॉस्टल वार्डन द्वारा पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने बताया कि, वह प्रेग्नेंट है। वार्डन ने प्रिंसिपल को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि, प्रिंसिपल ने लड़की के माता-पिता को बुलाया और उन्हें प्रेग्नेंसी की जानकारी दिए बिना लड़की को उनके साथ घर वापस भेज दिया। अधिकारी ने कहा कि, उसके माता-पिता द्वारा उसे घर लाने के बाद, लड़की ने 7 जनवरी को आत्महत्या का प्रयास किया।

Read More Stories:

जहर खाकर जान देने की कोशिश
उसके माता-पिता उसे तिरुवन्नामलाई सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें उसके प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी। अधिकारी ने कहा, ‘वह 10 दिनों से अधिक समय तक अस्पताल में रही और ज्यादातर समय बेहोश रही। जब उसे होश आया, तो उसने खुलासा किया किस उसके पड़ोसी ने उसके साथ बार-बार रेप किया और प्रेग्नेंट होने के बाद उसे खत्म करने की भी कोशिश की। वहीं पीड़िता ने प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिलने पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की, अधिकारी ने बताया कि, 18 जनवरी को इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *