हरियाणा डेस्क: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल को ‘पॉलीटिकल आर्टिस्ट’ करार दिया है। विज ने कहा कि, केजरीवाल अलग-अलग तरीके की कलाकारी करते हैं। केजरावील पंजाब का दौरा भी कर रहे हैं। यहां उनके राज्यनुसार, जिलेनुसार, विधानसभानुसार जो भी एक्टिंग करनी होता है, वे करते हैं, लेकिन लोग इनके बहरूपिए चरित्र से अच्छी तरह से वाकिफ हो चुके हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दें, पंजाब सहित कई राज्यों में अगले साल 2022 में विधनसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में केजरीवाल सियासी मैदान में आ गए हैं। और जनता के लिए लुभावने वादों की बिसात बिछाते रहते हैं। ऐसे में मंत्री अनिल विज ने केजरीवाल पर निशाना साधा है।

किसानों पर हुई FIR को रद्द करने को लेकर मंत्री विज ने कही ये बड़ी बात
आंदोलन के दौरान किसानों पर हुई FIR को रद्द करने को लेकर मंत्री विज ने कहा कि, केंद्र की ओर से जो आदेश दिए जाएंगे, सरकार उनका पालन करेगी। किसानों का ओर से कहा गया था कि, वे एफआईआर को वापिस लेने की बात हरियाणा सरकार से करेंगे, इसे लेकर मंत्री विज ने कहा कि, किसान जब भी आना चाहें उनका स्वागत है, सरकार के दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
