पंचकूला के सेक्टर-20 फ्लाईओवर के नीचे युवक पर फायर करने का मामला सामने आया है। गोली युवक के पैर में लगी है। सेक्टर-14 पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सूरजपुर निवासी नवीन कुमार ने शिकायत में बताया कि वह अपने भाई के साथ कार से सूरजपुर अपने घर जा रहा था। जब वह सेक्टर-20 पुल के नीचे से होकर सर्विस रोड पर पहुंचा तभी पीछे से एक कार आई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार चालक ने शिकायतकर्ता की कार के आगे अपनी कार लगाकर रास्ता रोक दिया। कार से चार लड़के उतरे। उनके हाथों में डंडे थे। आरोपियों ने शिकायतकर्ता की गाड़ी पर डंडे मारने शुरू कर दिए। शिकायतकर्ता कार से उतर गया तभी एक लड़के ने पिस्टल निकाली तो वह डर गया। आरोपी ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी।
इसके बाद शिकायतकर्ता अपनी कार में सवार होकर भाई के साथ सेक्टर-12 रैली चौक की तरफ भाग गया। शिकायतकर्ता ने अपने भतीजे रिंकू को फोन किया। उसके बाद घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल सेक्टर-32 चंडीगढ़ में पहुंचाया।अस्पताल से पंचकूला सेक्टर-14 थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
