Wednesday , 28 October 2026

राज्यमंत्री कर्णदेव कम्बोज ने आखिर बीच सड़क क्यों रुकवाया अपना काफिला : देखें खबर

कुरुक्षेत्र, 18 अक्तूबर: सड़क पर चोटिल पड़े व्यक्ति के लिए  राज्यमंत्री कर्णदेव कम्बोज उस समय रहमत का फ़रिश्ता साबित हुए जब मंत्री जी ने घायल को अस्पताल पहुँचाया।  बता दें मंत्री कर्णदेव कम्बोज आज जिले की मंडियों का दौरा करने निकले थे जहाँ सड़क पर उन्होंने अधमरी हालत में एक घायल व्यक्ति को देखा, जिसे वो जानते तक नहीं थे इसके बावजूद उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए बीच सड़क अपना काफिला रुकवाया और गाड़ी से नीचे उतरे और घायल व्यक्ति को सड़क से उठाकर अपनी पायलट गाडी से न केवल अस्पताल पहुँचाया बल्कि डाक्टरों को खुद फ़ोन कर घायल के शीघ्र उपचार के आदेश भी दिए।
दरअसल कुरुक्षेत्र पिपली के पास जीटी रोड पर दो मोटरसाइकिलों की आपस मे भिड़ंत हो गई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दें जिस रास्ते पर यह हदसा हुआ वहीं से खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कम्बोज का काफिला गुजर रहा था। मंत्री कर्णदेव कम्बोज ने जब सड़क पर घायल व्यक्ति को देखा तो उसे तुरंत अपनी पायलट गाड़ी से सिविल अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *