हरियाणा डेस्क: पंजाब हरियाणा में धान की खरीद स्थगित करने को लेकर किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। तो वहीं किसानों ने पंजाब और हरियाणा में आंदोलन शुरू कर दिया है। जिसको लेकर हरियाणा के स्वास्थ्य और गृह मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान सामने आया है। अनिल विज ने ट्वीट कर कहा है कि, किसानों का आंदोलन दिन-ब-दिन हिंसक होता जा रहा है।महात्मा गांधी के देश में हिंसक आंदोलन की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसानों के नेताओं को आंदोलन के दौरान धैर्य रखना चाहिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
10 दिनों के लिए स्थगित की गई धान की खरीद
बता दें, केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि, धान की खरीद में देरी किसानों उपभोक्ताओं के समग्र हित के साथ-साथ बेमौसम बारिश, धान के अनाज के नहीं पकने के कारण भी है। पहले यह खरीद एक अक्टूबर से आरंभ होनी थी, मगर अब धान की सरकारी खरीद 11 अक्टूबर से आरंभ हो सकेगी। यानी कि, इसे अब 10 दिनों के लिए स्थगित किया गया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2021 के दौरान पंजाब हरियाणा में बारिश सामान्य से क्रमश: 77 प्रतिशत 139 प्रतिशत अधिक है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
