हरियाणा डेस्क: गृह एंव स्वास्थय मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। दरसअल राहुल गांधी अकसर रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिशें करते हैं, तो मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी से ही सवाल किया है। उनका कहना है कि राहुल गांधी खुद तो कुछ भी नहीं करते हैं, वे बताएं कि कौन सा कारखाना लगा रखा है, कौन सी इंडस्ट्री लगा रखी है, कौन सा फार्मूला है, किस पेड़ पर नोट लगा रखे हैं इस बात के बारे में युवाओं को बताएं तो सभी को लाभ होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पंजाब कांग्रेस में इन दिनों फूट का माहौल- अनिल विज
पंजाब कांग्रेस में इन दिनों फूट का माहौल है, जबकि अगले ही साल पंजाब में विधानसभा के चुनाव होने है। तो वहीं मंत्री अनिल विज ने पंजाब कांग्रेस की फूट पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस का ऐसा कोई भी राज्य नहीं है, जहां पर इनमें परेशानी है। ये तो एक पार्टी के खत्म होने की चेतावनी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जैसे डूबते जहाज से चूहे छलांग मार कर निकल जाते हैं, वैसे ही इनके नेता भी छलांग मार कर जा रहे हैं।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर भी साधा निशाना
बीते दिनों आम आदमी पार्टी के द्वारा पंजाब में 300 युनिट मुफ्त बिजली की घोषणा की गई थी। पार्टी के मुखिया एंव दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवल ने स्वंय इसकी घोषणा भी की थी। मंत्री अनिल विज ने इस पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी की दाल हर जगह नहीं गल सकती है। साथ ही ये भी कहा कि केजरीवाल को तो पंजाब की समस्याओ के बारे में ज्ञान ही नहीं है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
