Saturday , 31 October 2026

मंत्री अनिल विज ने पंजशीर में हुई बमबारी को लेकर पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी, VIDEO में देखें क्या कहा ?

हरियाणा डेस्क: पड़ोसी देश पाकिस्तान के द्वारा अफगानिस्तान के पंजशीर में बमबारी की गई है, उस मामले पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में अभी तक कोई भी सरकार नहीं बनी है, ऐसे में पाकिस्तान को वहां बमबारी करने के लिए किसने बुलाया। पाकिस्तान के द्वारा की गई ये हरकत अंतरराष्ट्रीय कानूनों और संधियों के खिलाफ है। मंत्री अनिल विज ने तो इस मामले में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होने कहा कि पंजशीर में कई गई बमबारी पर अंतर्राष्ट्रीय समुदायों को संज्ञान लेना चाहिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

https://fb.watch/7SKEm7Bd5k/

आपको बता दें, पंजशीर में तालिबान कब्जे के पीछे पाकिस्तान और उसकी वायुसेना का हाथ बताया जा रहा है। बताया तो ये भी जा रहा है कि पंजशीर में पाकिस्तान के द्वारा बमबारी की गई। तो वहीं घाटी में हुई तालिबान के द्वारा खूनी हिंसा भी की गई। इसी मामले को लेकर मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया और अंतर्राष्ट्रीय समुदायों से मामले में संज्ञान लेने की अपील की।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *