हरियाणा डेस्क: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज आए दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जुबानी वार करते रहते हैं। राहुल गांधी के द्वारा दी गई बायनबाजी के चलते मंत्री विज उन्हें घेरते रहते हैं। तो वहीं अब विज ने कहा है कि, राहुल गांधी की सोच में हमेशा द्वंद रहा है, क्योंकि उनका पालन पोषण दो संस्कृतियों में हुआ है। विज ने टवीट के जरिए राहुल पर तंज कसा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर ये कहा
मंत्री अनिल विज ने ट्वीट के जरिए कहा कि, राहुल गांधी को एक भारत में दो भारत नजर आना स्वाभाविक है, क्योंकि उनका पालन पोषण दो संस्कृतियों में हुआ है। मां सोनिया गांधी इटैलियन थीं और पिता राजीव गांधी भारतीय थे। इटली और भारत की संस्कृति में पल कर बड़े हुए हैं राहुल गांधी तो उनकी सोच में हमेशा द्वंद रहा है।

राहुल गांधी ने दिया था ये बयान
बता दें, कांग्रेस नेता ने गत दिवस संसद में ब्यान दिया था कि दुनिया में अब दो भारत हैं, एक भारत जो सिर्फ अमीरों के लिए है, वहीं दूसरा भारत गरीबों के लिए है। राहुल गांधी के इसी बयान पर मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
