Tuesday , 28 July 2026

मंत्री अनिल विज ने पानीपत में लगाए खूब ठहाके, खुशमिजाज अंदाज में ताजा की पुरानी यादें

हरियाणा डेस्क:  हरियाणा के गृह एंव स्वास्थय मंत्री अनिल विज को गब्बर के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन उनके कड़क मिजाज छवि के पीछे एक मन को मोह लेने व्यक्तित्व भी है। दरअसल, मंत्री अनिल विज पानीपत पहुंचे हुए थे, जहां उन्होंने इंसार बाजार के डॉक्टर मनोहर लाल सुनेजा का हाल-चाल जाना। इस दौरान मंत्री अनिल विज ने पानीपत से जुड़ी सुनहरी यादों को ताजा किया। अपने ही खुशमिजाज अंदाज में अनिल विज ने याद करते हुए बताया कि, पानीपत से उनका पुराना रिश्ता है, यहां के लोग उनके दिल में बसते हैं। पानीपत से जुड़ी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंत्री विज ने ताजा की पुरानी यादें

गृह मंत्री विज ने अपने मामा से जुड़ी एक याद को साझा करते हुए बताया कि, उनके मामाजी एक बैंक के मैनेजर हुआ करते थे, तो सुबह-सुबह पानीपत कि सैर करने निकल जाया करते था। जहां पर उनका मकान होता था उसके पीछे एक कोठी होती थी उन्होंने टांगा रखा हुआ था टांगे को लेकर घुमने निकल जाया करते थे। अनिल विज ने अपने मामा और टांगे से जुड़ी जो यादें सुनाई आइए उन सुनहरी यादों को मंत्री अनिल विज के मुंह से उनके ही अंदाज में सुनते हैं।

पानीपत शहर में जाम की समस्या जल्द होगी दूर

इस दौरान मंत्री अनिल विज ने पानीपत शहर में जाम की समस्या के बारे में बात करते हुए कहा कि, बाजार के प्रधान ने शहर की जाम की समस्या के बारे में बताया है। इस बारे में अधिकारी से बात कर समस्या का हल करवा  दिया जाएगा। बाजार के प्रधान सुनील अरोड़ा ने कहा कि बाजार की समस्या के बारे में गृहमत्री से बात की गई तो उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *