Monday , 27 July 2026

कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री की निकली शव यात्रा

सिरसा, 23 अक्तूबर(सुरेन्द्र सैनी):  सिरसा सुभाष चौक पर कांग्रेस पार्टी ने रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए सीएम मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका। इससे पहले खट्टर की शव यात्रा भी निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं की तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।
वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा और वरिष्ठ नेता नवीन केडिया ने बताया की रोडवेज की हड़ताल के कारण यात्रियों को परेशानियां हो रही है। उन्होंने सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार रोडवेज का निजीकरण करना चाहती है जिसे कांग्रेस कभी पूरा नहीं होने देंगी। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *