नेशनल डेस्क- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय प्रवास पर आज शाम को वाराणसी आएंगे। जहां से वे टीएफसी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विधानसभा प्रभारियों, जिला अध्यक्ष व जिला प्रभारियों की बैठक को संबोधित करेंगे। इसी के साथ शाह अपने दो दिवसीय प्रवास पर आज 5 बजे बाबतपुर हवाई अड्डे आएंगे जहां से वे सीधे दीन दयाल हस्त कला संकुल में आयोजित विधानसभा प्रभारियों की, बैठक में शामिल होंगे। बैठक के समापन के पश्चात रात्रि विश्राम हेतु अमेठी कोठी, नगवा लंका प्रस्थान करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आपको बता दें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 नवम्बर, शनिवार को सुबह 10 बजे दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में भाग लेंगे तथा दोपहर सवा 12 बजे हवाई मार्ग से आजमगढ के लिए रवाना होंगे। मिशन 300 प्लस का प्लान तैयार करेंगे अमित शाह।
Read More Stories:
बैठक में कई दिग्गज होंगे शामिल
गृह मंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला केंद्र में बैठक में होंगे शामिल। भाजपा के 98 संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्ष और प्रभारी होंगे मौजूद। आज दोपहर एक बजे से देर शाम तक चलेगी बैठक। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह होंगे मौजूद।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
