Sunday , 13 September 2026

बेहद शर्मानक: PHC में दवा लेने आई लड़की के साथ अधेड़ व्यक्ति ने की जबरदस्ती, वारदात CCTV में कैद

हरियाणा डेस्क: मासूमों के साथ छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते हैं, जिसे जानकर हरकोई ये सोचने पर मजबूर हो जाता है कि, लड़कियां वाकई सुरक्षित है?  दरअसल हिसार के अग्रोहा PHC में एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने है, जिसे जानकर हरकिसी के होश उड़ जाएंगे। यहां दवाई लेने गई लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने की है ये शर्मनाक हरकत


ये शर्मनाक हरकत अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने की है। जो कि एक एंबुलेंस चालक है। ये पूरी घटना CCTV में भी कैद हो गई है। जिसमें ये साफ-साफ देखा जा सकता है कि, जैसे ही लड़की दवाई के लिए जाती है, आरोपी पहले उससे कुछ बात करता है। इसके बाद वह लड़की का हाथ पकड़ता है। लड़की खुद को छुड़ाने की कोशिश करती है, लेकिन अधेड़ व्यक्ति उसके साथ जबरदस्ती करने लगता है और उसे गले लगाने लगता है। जैसे-तैसे करके लड़की उसके चंगुल से भाग जाती है।

 

PHC इंचार्ज डॉ. संजीव सांवरिया ने इस बारे में जानकारी दी है। आरोपी एंबुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस टीम  मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *