हरियाणा के 16 शहरों में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन शहरों में बापौली, घरौंडा, करनाल, इंद्री , राडौर, पानीपत, निलोखेरी, थानेसर, शाहाबाद, अंबाला, कालका, बराडा , जगाधरी , छछरौली, नारायणगढ़ और पंचकूला शमिल हैं। इ्स दौरान 40- 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरियाणा में कई जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है, जबकि कई जिलों में अगले कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना IMD की ओर से जताई गई है। सुबह से सबसे ज्यादा बारिश करनाल क्षेत्र में 44 MM, पंचकूला में 30.5 MM और यमुनानगर में 17.5 MM बारिश दर्ज की गई है। जबकि सिरसा के डबवाली में 0.5 MM बारिश दर्ज हुई है।
आईएमडी की ओर से संभावना जताई गई हैं कि दोपहर तक यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, नरवाना, करनाल, राजौंद, असंध, सफीदों, पानीपत व आसपास के इलाकों में भी हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। पानीपत में फिलहाल बादल छाए हैं और हवा चल रही है। वहीं सोनीपत में सुबह से कुछ क्षेत्रों मे जहां सूर्यदेव तेज चमक बिखेर रहा है। जबकि जीटी रोड़ बैल्ट में बादल हैं। कुछ देर पहले तक जींद में भी सुर्य देवता बादलों के बीच आंख- मिचौली कर रहा था
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
