3 मई 2019 पंजाब: पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा प्रत्याशी और सिने स्टार सनी देओल के नाम को लेकर पार्टी के लिए उलझन पैदा हो गई है, इसलिए चुनाव आयोग में एक अर्जी दी गई है। वोटर लिस्ट और अन्य दस्तावेजों में सनी का नाम अजय सिंह धर्मेंद्र देओल है और यही नाम ईवीएम पर छपेगा, जबकि सनी के इस नाम से आम जनता तो क्या खुद भाजपाई भी अनजान हैं।
जानकारी अनुसार नाम का असर रिजल्ट पर न पड़े, इसलिए दोनों जिलों (पठानकोट और गुरदासपुर) के भाजपा लीडर पशोपेश में हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने ईवीएम पर अजय सिंह धर्मेंद्र देओल की बजाए सनी देओल लिखवाने की अर्जी चुनाव आयोग को भेजी है, ताकि वोटर किसी प्रकार की दुविधा में न रहें। पठानकोट मेयर अनिल वासुदेवा इस मामले को देख रहे हैं।
बता दें, लोकसभा हलका गुरदासपुर से 29 प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज करवाया था जिनमें से 7 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए गए, जबकि 1 प्रत्याशी ने नामजदगी वापस ली। हलके से 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
