एमपी डेस्क: मध्य प्रदेश में क्रूरता का एक दिल झकझोर देने वाला मामसा सामने आया है। यहां मुरैना जिले में एक हैवान बाप ने 10 साल की बेटी को डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। ये दर्दनाक घटना जिले के उत्तम पुरा नई बस्ती की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मोहल्ले के बच्चों के साथ खेलने निकल गई बच्ची
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार देर रात की है। यहां 40 वर्षीय राकेश जाटव की 10 साल की बेटी संजना खाना खाने के बाद मोहल्ले में बच्चों के साथ खेलने निकल गई। नवरात्रा के चलते उत्तमपुरा में कई जगह माता की मूर्तियां विराजित की गई हैं। इस कारण देर रात तक मोहल्ले में चहल-पहल रहती है और बच्चे घर के बाहर गलियों में खेलते रहते हैं।

Read More Stories
- जम्मू-कश्मीर: पूंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना के अधिकारी सहित 5 जवान शहीद
- बड़ी कामयाबी: उरी में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर, एक जिंदा पकड़ा
बेरहम बाप ने पीट-पीटकर मासूम को मार डाला
ऐसे में बच्ची घर थोड़ा देरी से पहुंची। इस दौरान राकेश शराब के नशे में धुत था और देर रात बेटी के लौटने पर गुस्सा हुआ और उसने मासूम को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद बच्ची बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी और उसी हालत में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
