15 जनवरी से ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस दौरान कांग्रेस की नीतियों और भाजपा-जजपा सरकार की नाकामियों का जन जन तक प्रचार किया जाएगा। जींद से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, नारनौल से चौधरी उदयभान और रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान की शुरुआत करेंगे। इसकी अध्यक्षता पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया ने की। उन्होंने बताया कि हरियाणा कांग्रेस लगातार चुनावी मोड में कार्य कर रही है। 14 जनवरी से राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के अगले ही दिन हरियाणा कांग्रेस की तरफ से नए अभियान की शुरुआत कर दी जाएगी। इसके तहत वोटर्स से वन टू वन संवाद स्थापित किया जाएगा। इस दौरान महंगाई, बेरोजागरी, अपराध और महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा जाएगा। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में ताबड़तोड़ जॉइनिंग हो रही हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
