उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश में बरेली कोट मोहल्ले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। जहां पर एक मौलाना से दीनी तालीम लेने वाले नौ साल के बच्चे से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। बरेली शहर के थाना बारादरी में घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
डरा धमका कर बच्चे से किया दुष्कर्म
थाना के निरीक्षक ने बताया कि, नौ साल का पीड़ित बच्चा कोट मोहल्ले में 21 वर्षीय मौलाना मोहम्मद गुल हसन से दीनी तालीम लेने जाता था। वह सोमवार दोपहर में पढ़ाई के लिए मौलाना के घर गया तो उसने डरा धमका कर बच्चे से दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि, परिजन का आरोप है कि, मौलाना ने बच्चे को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे और उसके परिवार वालों को वह जान से मार देगा।
Read More Stories:
चिकित्सीय परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि
बच्चा जब घर पहुंचा तो कपड़ों पर खून लगा देख मां-बाप ने उससे इसके बारे में पूछा तो बच्चे ने सारी घटना बता दी। घटना सुनकर मां बाप बच्चे को लेकर थाना आए। आगे उन्होंने बताया कि, बच्चे का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मंगलवार को आरोपी मौलाना मोहम्मद गुल हसन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि, पुलिस ने आरोपी मौलाना को अदालत के सामने पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
