Saturday , 25 July 2026

हरियाणा: बीच सड़क में ATM कैश वैन में लगी भीषण आग, VIDEO में देखें भयानक नजारा

हरियाणा डेस्क: इफको चौक के पास दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर जा रही एक ATM कैश वैन में अचानक आग लग गई। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


घटना की जानकारी तुरंत दमकल विभाग को दी गई

वीडियो में देखा जा सकता है कि, वैन में आग की लपटें तेजी से उठ रही हैं। आग की लपटों के बीच एटीएम वैन सड़क पर दौड़ रही है। इस घटना की जानकारी तुरंत दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कैश वैन में आग इतनी तेज थी कि लपटों के साथ ही घुंए का तेज काला गुबार भी उठ रहा था।

वैन के भीतर रखे कैश को कोई नुकसान नहीं पहुंचा

गनीमत ये रही कि इस घटना में वैन के भीतर रखे कैश को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। समय रहते आग बुझाए जाने की वजह से कैश पूरी तरह से सुरक्षित है। एटीएम कैश वैन में आग लगने की घटना रविवार दोपहर सवा दो बजे के करीब की है। कैश वैन में आग लगने की सही वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है, हालांकि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *