नेशनल डेस्क- राजस्थान के अजमेर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर 31 वर्षीय एक विवाहिता ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि, मृतका ने सुसाइड नोट में जमर्नी में रहने वाले अपने पति और उसके परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि, महिला अनुराधा की शादी 3 साल पहले अनिरुद्ध के साथ हुई थी। पुलिस के अनुसार, उसका पति जमर्नी में रहता है जबकि, उसके परिजन अजमेर के किशनगढ़ में रहते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस ने बताया कि, अनुराधा अपने ससुराल वालों के साथ विवाद होने के बाद कुछ समय से अजमेर के वैशाली नगर स्थित अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। पुलिस के अनुसार, अनुराधा ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि, अनुराधा के पिता जब रात में घर लौटे तब इस बारे में उन्हें जानकारी हुई।
Read More Stories:
सुसाइड नोट में लगाया ये आरोप
पुलिस के अनुसार, अनुराधा ने सुसाइड नोट में अपने पति और उसके परिजनों के कारण ये कदम उठाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि, ”महिला ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया है कि, वो अपने पति और उसके परिवार के सदस्यों की वजह से ये कदम उठा रही है। उसने अपने पति पर विवाह के बाद अन्य महिला से संबंध रखने का भी आरोप लगाया है। महिला के परिजनों की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
