फतेहाबाद, 19 अक्टूबर(जितेन्द्र मोगा): रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर आज सरकार के खिलाफ कर्मचारी संगठनों का गुस्सा फूटा। सर्व कर्मचारी संघ और कर्मचारी महासंघ की ओर से आज सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और दोनों के द्वारा सीएम मनोहर लाल और परिवहन मंत्री का पुतला फूंका गया। कर्मचारियों ने साफ तौर पर सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना तो रोडवेज कर्मचारियों के साथ सभी कर्मचारी वर्ग खड़ा है।
साथ ही कर्मचारियों ने कहा कि अभी फिलहाल रोडवेज के कर्मचारी हड़ताल पर हैं, लेकिन अगर मांगे नहीं मानी गईं तो बिजली और पानी की सेवाएं भी कर्मचारियों द्वारा बंद कर दी जाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा की जैसे ही राज्य कमेटी के द्वारा उन्हें आदेश दिया जाएगा वह उसी के अनुसार आगामी आंदोलन की रूपरेखा बनाएंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
