हरियाणा डेस्क: हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार यानी की आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में सिविल सचिवालय में हुई। बैठक खत्म होने के बाद सीएम खट्टर ने पत्रकारों से खास बातचीत करते कई खास जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि कैबिनेट में कुल 28 एजेंडे रखे गए था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 2 मार्च, 2022 से शुरू होगा
उन्होंने आगे बताया कि, हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 2 मार्च, 2022 से शुरू करने का प्रस्ताव पास किया गया है। ये प्रस्ताव अब महामहिम राज्यपाल और विधानसभा स्पीकर को भेजा जाएगा। इसके अलावा हरियाणा गैरकानूनी धर्मांतरण रोकथाम विधेयक 2022 को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अब विधेयक विधानसभा में पेश किया जाएगा।

कैबिनेट ने निरसन विधेयक 2021 को भी मंजूरी दी
सीएम ने आगे बताया कि, कैबिनेट ने निरसन विधेयक 2021 को भी मंजूरी दे दी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के उन 20 अधिनियमों को निरस्त किया जाएगा जो अब उपयोग में नहीं हैं। शाहबाद शुगर मिल को केएलपीडी एथनोल प्लांट की स्थापना के लिए 8.92 करोड रुपए की भी मंजूरी दे दी गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
