प्रधानमंत्री की उज्जवला गैस योजना के तहत नांगल चौधरी में गैस सर्विस द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के एडीजी बीके गोयल बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। वहीं कार्यकर्म के दौरान नांगल चौधरी गैस सर्विस के मालिक सुरेंद्र यादव ने क्षेत्र के गरीब दलित बिरादरी से संबंध रखने वाले लोगों से आह्वान किया कि वह ज्यादा से ज्यादा प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना का लाभ उठाएं ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डीके गोयल ने सेमिनार में पहुंची सैकड़ों महिलाओं को संबोधित करते हुए उज्जवला गैस से होने वाले फायदे के बारे में बताया और साथ ही सेमिनार के दौरान केंद्र सरकार द्वारा जारी लघु फिल्म भी महिलाओं को दिखाई गई। करीब दो दर्जन पात्र महिलाओं को मौके पर ही गैस कनेक्शन बांटे जिसमें चूल्हा गैस सिलेंडर संबंधित तमाम आइटम फ्री ऑफ कॉस्ट दिए गए। गरीब महिलाओं ने नांगल चौधरी गैस सर्विस और प्रधानमंत्री की इस पहल पर खुशी जताते हुए उनका आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने भविष्य में कभी सोचा भी नहीं था कि उनकी रसोई में भी दुहे निकलने वाले चूल्हे की बजाय गैस सिलेंडर रखा जाएगा लेकिन आज उजाला योजना के तहत उनका यह सपना साकार हो गया वही साथ लगते गांव कमानिया में भी सरपंच संतोष देवी की अगुवाई में नारनोल की एक निजी कंपनी ने कैंप लगाकर गरीब परिवारों को उज्जवला गैस कनेक्शन दिए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
