राज्स्थान डेस्क- राज्स्थान के जयपुर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, एक 14 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बच्ची पर 35 साल का युवक दोस्ती का दबाव बना रहा था। जब उसने मना किया तो आरोपी ने उसके चेहरे पर तेजब फेंककर जला देने की धमकी दे दी। इस धमकी के बाद पूरा परिवार डर गया और पुलिस में मामला दर्ज कराया दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बता दें, फागी निवासी घनश्याम साहू किराए का कमरा लेकर रह रहा था। जो काफी समय से बच्ची पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। जब बच्ची ने अपनी मां को शख्स के दोस्ती करने का दबाव बनाना वाली बात बताई तो आरोपी का कमरा खाली करवा दिया गया। लेकिन, कमरा खाली करने के बाद भी आरोपी इलाके में अक्सर घूमता रहता था।
Read More Stories:
चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी
आरोपी अक्सर बच्ची के स्कूल जाते समय उसका पीछा करता था और रास्ते में रोकर बात करने की कोशिश करता था। नाबालिग की मां ने पुलिस से शिकायत में बताया कि 15 जनवरी को आरोपी अपने दोस्तों के साथ बाइक पर आया और नाबालिग को रोककर बात करने लगा। वो फिर उससे दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। नाबालिग ने मना किया तो आरोपी ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दे डाली।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
