Monday , 27 July 2026

शख्स ने अपनी मां को केरोसीन छिड़ककर जिंदा जला डाला, उसके बाद बहन-बेटी के साथ किया कुछ ऐसा..

नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक ऐसा मामला सामने आया है , जिस जानकर हरकिसी का कलेजा पसीज जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक ने अपनी मां के ऊपर केरोसीन छिड़कर आग लगा दी। इसके बाद वह फरार हो गया। जब पड़ोसी वहां पहुंचे, तब तक 55 वर्षीय महिला 90 फीसदी तक झुलस गई थी। आनन- फानन महिला को अस्पताल में ले जाय़ा गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, आरोपी सूर्यकांत वर्मा नशे का आदि है और घटना के वक्त गांजा के अलावा प्रतिबंधित ड्रग्स का सेवन किया था। आरोपी के 3 साल की बेटी को उसकी दादी कृष्णा वर्मा ने सोमवार शाम को नहला दिया। आरोपी आया और जब उसे ये बात पता चली तो उसने बुजुर्ग को धकेल दिया।

फिर केरोसीन तेल छिड़ककर आग लगा दी और बहन-बेटी को कमरे में ले जाकर बाहर से कुंडी लगा दी। चिल्लाने की आवाज सुनकर जब पड़ोसी आए और बुजुर्ग पर पानी फेंककर आग बुझा दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Read More Storis

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *