Friday , 11 September 2026

हरियाणा में नए जिले, तहसील और उप तहसील बनाने पर मंथन, कैबिनेट सब कमेटी की बैठक आज

चंडीगढ़,04 फरवरी : हरियाणा में नए जिले, तहसील और उप तहसील बनाने के प्रस्ताव पर आज कैबिनेट सब कमेटी की बैठक होगी। इस बैठक में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के नेतृत्व में आगामी जिलों की सृजन पर चर्चा की जाएगी। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी बैठक में शामिल होंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वर्तमान में हरियाणा में 22 जिले हैं, और अब पांच नए जिलों के प्रस्ताव पर मंथन हो रहा है। इन प्रस्तावित जिलों में असंध, हांसी, गोहाना, सफीदों और डबवाली शामिल हैं। अगर यह प्रस्ताव मंजूर होते हैं, तो राज्य में जिलों की संख्या बढ़कर 27 हो जाएगी।

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि यह एक सतत प्रक्रिया है और राज्य में विकास के लिए समय-समय पर नए जिलों, तहसीलों और उप तहसीलों का गठन किया जाता है। बैठक के बाद फैसले पर चर्चा होगी और आगामी चुनाव से पहले यह प्रक्रिया पूरी हो सकती है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *