टीम इंडिया के फॉर्मर ऑल राउंडर क्रिकेटर युवराज सिंह और एक्ट्रेस हेजल कीच ने अपने घर नन्ही परी का वेलकम किया है। युवराज सिंह की वाइफ हेजल कीच ने बेटी को जन्म दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस बात की जानकारी ट्वीटर के जरिए युवराज सिंह ने अपने फैंस को दी है। इसके पहले हेजल ने 26 जनवरी 2022 को बेटे को जन्म दिया और इस बात की जानकारी भी क्रिकेटर युवराज सिंह ने ट्वीटर के जरिए अपने फैंस को दी थी। युवराज और हेजल ने एक दूसरे से नवंबर 2015 को सगाई की और फिर साल 2016 में शादी कर ली।

युवराज सिंह और उनकी वाइफ हेजल सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। दोनों आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा, ‘कितनी रातों की नींद उड़ गई हमारी छोटी राजकुमारी के इंतजार में और ऑरा ने परिवार को पूरा कर दिया है।’
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
