Sunday , 26 July 2026

नानावती अस्पताल से ‘बीग बी’ ने शेयर की दिल को छू लेने वाली कविता

ल ही में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे,,,इस खबर के बाद से ही बच्चन परिवार के फैन्स, और सैलीब्रिटीज इनकी अच्छी सेहत के ले दुआ करने लगे,,, इस बीच अब अमिताभ ने अस्पताल से ही अपने फैंस के प्यार को देखते हुए एक कविता के माध्यम से उनका शुक्रिया अदा किया है,,,अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए एक कविता साझा की है। अमिताभ ने लिखा है, ‘प्रार्थनाओं, सद भावनाओं की मूसलाधार बारिश ने स्नेह रूपी बंधन का बांध तोड़ दिया है। बह गया, तर कर दिया मुझे इस अपार प्यार ने, मेरे एकाकीपन के अंधेरे को जो तुमने प्रज्वलित कर दिया है,,, व्यक्तिगत आभार मैं व्यक्त न कर पाउंगा, बस शीश झुकाके नतमस्तक हूं मैं’,,, अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं,,, कई फैंस अमिताभ ही हिम्मत बढ़ा रहे हैं तो कई फैंस उनकी सलामती की दुआ भी कर रहे हैं। बता दें कि अमिताभ अभी मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। ये ट्वीट भी उन्होंने अस्पताल से ही साझा किया है,,, आपको बता दें कि शनिवार को अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं,,,अमिताभ और अभिषेक के बाद पूरे बच्चन परिवार का कोविड-19 टेस्ट हुआ जिसमें अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए,,, अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका कोरोना वायरस संक्रमण के लिए इलाज किया जा रहा है,,,,वहीं अमिताभ बच्चन के परिवार के अलावा उनके 26 स्टाफ सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट किया गया,,, बच्चन परिवार के संपर्क में कुल 54 लोग आए थे,,, रविवार को 28 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया,,, बाकी 26 लोग हाई रिस्क पर थे,,, इन सभी 26 लोगों का कोरोना टेस्ट किया,,, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *