उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के मिर्जा इनायतुल्लापुर पट्टी गांव से चौंकादेने वाली खबर सामने आई है जहां पर मुरमुरे नमकीन खाने से एक साथ तीन नाबालिग बहनों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, नवीन कुमार सिंह की तीन बेटियों परी 8 साल, विधि 7 साल,पीहू 5 साल ने नाश्ता खरीदा और खाया। तीनों लड़कियों को नाशता खाने के बाद उल्टी होने लगी परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने एक लड़की को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
इलाज के दौरान तोड़ा दम
वहीं, पुलिस ने बताया कि, इलाज के दौरान दोनों लड़कियों ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद एक अनुमंडल पदाधिकारी गांव पहुंचे और बच्चियों द्वारा खाए गए स्नैक्स के सैंपल लिए। पुलिस ने दुकानदार उसके दो बेटों को हिरासत में लिया है, जिनसे लड़कियों ने नमकीन खरीदी थी। फिलहाल पुलिस ने बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
