Saturday , 12 September 2026

अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में शामिल हुए CM खट्टर, तस्वीर शेयर कर कही बात

नेशनल डेस्क- एक्टर राजकुमान राव और पत्रलेखा 15 नवंबर को चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर भी किया। शादी के बाद रात में वेडिंग रिसेप्शन रखा गया, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल हुए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कपल के साथ तस्वीर शेयर करते हुए खट्टर ने लिखा, “चंडीगढ़ में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद और सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।”

राजकुमार के लिए एक खास मैसेज
शादी से पत्रलेखा की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में शादी के जोड़े में पत्रलेखा को अपने हाथों में दो कुत्तों को उठाये देखा जा सकता है। पत्रलेखा के लहंगे पर राजकुमार के लिए एक खास मैसेज भी लिखा था। लहंगे पर बंगाली में लिखे इस मैसेज का हिंदी में मतलब है, “मैं अपना सारा प्यार आपको देने की प्रतिज्ञा करती हूं।”

Read More Stories:

सब्यसाची ने डिजाइन किया शादी का जोड़ा
पत्रलेखा का शादी का जोड़ा डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया है। राजकुमार राव ने अपनी शादी की ये फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अब मैं तुम्हारा पति कहलाऊंगा और इसकी मुझे बहुत खुशी है।राजकुमार और पत्रलेखा ने चंडीगढ़ के ओबरॉय सुखविलाज में शादी की, जो कि एक लग्जरी प्रॉपर्टी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *