उत्तराखंड के जोशीमठ की तरह जोशीमठ विकासखंड के पगनो गांव में मकानों में दरार पड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछले साल से गांव के ऊपर लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते ज्यादातर घर खतरे की जद में आ गए हैं। एक ओर मानसून के दौरान लोग परेशान रहे. वहीं अब गांव के मकानों में मोटी-मोटी दरारें पढ़नी शुरू हो गई हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गनीमत ये है कि ग्रामीण अपने मकानों को छोड़कर पहले ही सुरक्षित स्थानों पर जा चुके हैं। मगर वहां ठीक व्यवस्था न होने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ने लगी हैय़ सोमवार को एक दरार वाले मकान पर अचानक से भूस्खलन हुआ। इसके चलते मकान धीरे-धीरे धराशाही हो गया. इसकी एक-एक तस्वीर भी मोबाइल में कैद हुई है। बता दें, इस साल भारी भूस्खलन से पागनो गांव में तबाही का मंजर है। अब तक भूस्खलन 8 मकानों को लील चुका है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
