बीते 8 मार्च पुलिस को एक 35 वर्षीय व्यक्ति का शव सरसों के खेत में पड़ा मिला था। जिसकी हत्या किसी तेजधार हथियार से गला रेतकर की गई थी, जिसके बाद से ही पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू कर दी थी। पहले तो पुलिस को शव की पहचान के लिए काफी मशक्त करनी पड़ी और बाद में कपड़ों पर लगे एक टैग से पता चला की मृतक छत्तीसगढ़ का रहने वाला था और पत्नी के साथ गढ़ी बोलनी रोड पर राजमिस्त्री का काम करता था। जिसके आधार पर पुलिस ने छानबीन को आगे बढ़ाते हुए अपना काम शुरू किया। सबसे पहले शक के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी की कॉल डिटेल निकलवाई जिससे खुलासा हुआ की मृतक की पत्नी के संबंध अलीगढ के एक ठेकेदार से थे। पुलिस की जाँच से सामने आया कि पत्नी और उसके आशिक दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की है। हत्या का प्लान दोनों ने पहले से ही बना रखा था और अपने प्लान के अनुसार दोनों उसे खेतों में ले गए जहाँ पहले तो उसे खूब शराब पिलाई और बाद में गाला घोट कर उसकी हत्या कर दी इतना ही नहीं बाद में तेजधार हथियार से उसका गला भी काट दिया। फ़िलहाल हत्या में शामिल ठेकेदार आशिक पुलिस की गिरफ्त में है और आरोपी मृतक की पत्नी को लेने पुलिस दल छत्तीसगढ़ गया हुआ है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
