Thursday , 10 September 2026

Kurukshetra : धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन पर बढ़ी यात्रियों की भीड़,

होली पर्व के चलते अब कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई अन्य राज्यों को जाने वाले यात्रियों की भीड़ कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर देखी जा सकती है। जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से भी होली पर्व को लेकर सुरक्षा के प्रबंध स्टेशन पर किए गए हैं, जिसके तहत स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के कई कर्मचारी भी देखे जा सकते हैं।रंगों का त्योहार होली के चलते प्रवासी लोगों में अपने घरों की तरफ जाने का उत्साह देखा जा रहा है। यही कारण है कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर हर रोज बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर हर रोज 11 हजार के करीब यात्रियों का आना जाना लगा रहता है, लेकिन अब होली पर्व के चलते यह संख्या बढ़कर 11 हजार 500 के करीब पहुंच गई है। यात्रियों की बढ़ोतरी से स्टेशन पर अल सुबह से ही चहल पहल देखी जा सकती है। अल सुबह से ही पहुंचे यात्री टिकट लाइनों में देखे जा सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *