Wednesday , 28 October 2026

Kurukshetra : कंपनी में साझादारी बनाकर जिप उप चेयरमैन से ठगी,

जिला परिषद के उप चेयरमैन को रियल स्टेट कंपनी में पार्टनर बनाकर पैसे दोगुने करने का भरोसा दिला दंपती ने ठगी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर दंपती सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि धोखाधड़ी कितने रुपये की हुई, इसकीअभी जांच चल रही है। बताया जा रहा है यह ठगी लाखों में हो सकती है।
थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में जिला परिषद के उप चेयरमैन धर्मपाल निवासी गुरुदेव नगर ने बताया कि आरोपी राजन निवासी सात बी कॉलोनी से उसकी जान-पहचान थी। आरोपी राजन ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसे रियल स्टेट की नई कंपनी में हिस्सेदार बनाकर पैसे दोगुना करने का आश्वासन दिया।
उन पर विश्वास करके उसने कंपनी खोल कर बैंक में उसका अकाउंट खुलवा दिया। इस अकाउंट में अलग-अलग समय में काफी रकम ट्रांसफर की गई। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे बगैर बताए ही अलग कंपनी बनाकर फायदा अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया, जबकि खर्च उनकी हिस्से वाली कंपनी के नाम डाल दिया।
आरोपियों ने कंपनी के नाम से डेबिट कार्ड लेकर भी खरीदारी कर ली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सांकेतिक फोटो

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *