Tuesday , 27 October 2026

Kurukshetra : पर्यटन की ओर कदम बढ़ा रही धर्मनगरी कितनी हो पाई स्वच्छ,

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी भले ही पिछले कई साल से पर्यटन की ओर भी कदम बढ़ा रही है, लेकिन भरसक प्रयास के बावजूद उम्मीद अनुसार स्वच्छ नहीं हो पाई। हालांकि पिछले वर्ष में और अधिक स्वच्छ बनाने के प्रयास किए गए, लेकिन ये प्रयास कितने सार्थक हो पाए, यह आज वीरवार को पता चलेगा। केंद्र सरकार की ओर से रैंकिंग जारी की जाएगी, जिस पर नगर परिषद ही नहीं पूरे शहरभर के लोगों की निगाहें टिकी हुई है। हालांकि अधिकारियों की माने तो वर्ष 2022 में देश के स्तर पर स्वच्छता की ओर पहले के मुकाबले कुछ कदम आगे बढ़ाए थे। केंद्र सरकार द्वारा घोषित किए गए स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणाम में थानेसर नगर परिषद 178वें रैंक पर आई थी, जो पिछले साल के मुकाबले 25 अंक सुधार था जबकि प्रदेश स्तर पर तीन अंक पीछे खिसक गई थी।केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छता रैंकिंग शुरू की गई है, तभी से ही धर्मनगरी को टॉप-10 में लाए जाने की कवायद की जाती रही। यह बात अलग है कि अब तक जारी रैंकिंग में धर्मनगरी उस पायदान पर नहीं पहुंच पाई। यह भी बता दें कि वर्ष 2022 के लिए जारी रैंकिंग में ऑल इंडिया स्तर पर 3114.81 स्कोर के साथ थानेसर नगर परिषद 178वें रैंक पर रही थी जबकि इससे पिछले साल 203 रैंक रहा था। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *