Monday , 14 September 2026

CM मनोहर लाल का बड़ा ऐलान- अगले एकेडमिक ईयर से स्कूलों में पढ़ाया जाएगा भगवद गीता का पाठ

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने एक बड़ा ऐलान किया है।  सीएम ने कहा कि, अगले एकेडमिक ईयर से राज्य के स्कूलों में भगवद गीता के श्लोकों का पाठ करना सिखाया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ये बड़ी घोषणा की है। सीएम ने कहा कि, गीता के श्लोक पांचवीं और सातवीं कक्षाओं के पाठ्यक्रम का हिस्सा होंगे. इस गीता महोत्सव कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी शिरकत की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

‘अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जाएगा गीता महोत्सव’
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि युवाओं को गीता का सार अपने जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि गीता में हम सभी के लिए संदेश दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने वार्षिक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को व्यापक स्तर पर ले जाने की भी घोषणा की। सीएम खट्टर ने कहा कि ज्योतिसार में ‘गीतास्थली’ पर दो एकड़ भूमि पर 205 करोड़ रुपये की लागत से महाभारत थीम पर एक म्यूजियम बनाया जा रहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *