Saturday , 12 September 2026

घर में ग्रेनेड से हुआ जबरदस्त बलास्ट 1 की मौत, 6 घायल

जम्मू-कश्मीर डेस्क- जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक घर में हुए विस्फोट में 17 वर्षीय एक किशोरी की मौत हो गई और छह अन्य व्यक्ति घायल हो गए। यह विस्फोट संभवत: ऐसे गोलों एवं ग्रेनेड में हुआ जो नहीं फटे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। गोलों एवं ग्रेनेड का कबाड़ घर में रखा हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि जिले के हंदवाड़ा इलाके के तारतपोरा में गुलाम अहमद वानी के घर में रात करीब आठ बजकर 45 मिनट पर विस्फोट हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

नहीं फटे गोले एवं ग्रेनेड में हुआ था विस्फोट

पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट कबाड़ में हुआ जिनमें नहीं फटे गोले एवं ग्रेनेड शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में शबनम वानी की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हैं। ऐसा माना गया है कि सभी घायल घर के मालिक के ही परिवार के सदस्य हैं। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *